बाबा का श्रृंगार, फिर बंटा खीर का फलाहार 18 साल से कायम है खीर सेवा की परंपरा सावन के अंतिम रविवार को उमड़ी कांवरियों व श्रद्धालुओं की भीड़

Share this post:

वाराणसी। शिव की नगरी काशी में कांवरियों और शिवभक्तों की सेवा के लिए सावन माह के अंतिम रविवार को बाबा नरवा वीर प्रबंध समिति के तत्वावधान में बुलानाला टाउनहॉल सब स्टेशन के नीचे रात्रि 9 बजे से रात्रिपर्यंत फलाहार खीर का वितरण किया गया। समिति की ओर से पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस खीर वितरण कार्यक्रम में इस वर्ष करीब 2000 लीटर (20 कुंतल) दूध से खीर तैयार की गई।

खीर वितरण कार्यक्रम से पूर्व श्रीश्री 1008 बाबा नरवा वीर, मां दुर्गा, मां शीतला एवं बजरंगबली का श्रावणी श्रृंगार किया गया। इसके बाद खीर का भोग लगाकर मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया और प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में डाक बम, बोल बम, कांवरियों के साथ ही राहगीरों ने भी फलाहार खीर का प्रसाद ग्रहण किया। खीर का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु एक बार प्रसाद ग्रहण करने के बाद दोबारा कतार में लगकर खीर का आनंद लेते नजर आए।

कार्यक्रम संयोजक गणेशु यादव ने बताया कि सावन माह में काशी में होने वाले खीर वितरण कार्यक्रमों में बाबा नरवा वीर प्रबंध समिति का यह आयोजन पिछले 18 वर्षों से निरंतर चला आ रहा है। इस सेवा कार्य में समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय नागरिक भी बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। शिवभक्तों को फलाहार खीर का प्रसाद वितरित कर समिति के सदस्य स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं।

सावन के अंतिम सोमवार को व्रती श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए समिति के सदस्यों ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा। फलाहार खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद शिवभक्तों ने समिति के

इस सेवा कार्य के लिए आभार जताया और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा के दरबार में शीश नवाने के लिए आगे बढ़ते रहे।

गणेशु यादव

कार्यक्रम संयोजक

मोबाइल : 93692 20076

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights