मोहनपुर में भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

Share this post:

वाराणसी:-  जनपद के मोहनपुर गांव में भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर युवा विकास समिति, वार मोहनपुर द्वारा किया गया, जबकि ज्योति महिला उत्थान ट्रस्ट ने सहयोगी समिति के रूप में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की अगुवाई समिति के अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने की। जयंती के उपलक्ष्य में रैली एवं केक काटने का आयोजन विशेष रूप से ज्योति महिला उत्थान ट्रस्ट द्वारा किया गया। रैली ट्रस्ट के कार्यालय से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए अंबेडकर पार्क तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सदस्य शामिल हुए। रैली के दौरान “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

रैली के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में अजय कुमार भारती (अध्यक्ष), दीपक कुमार (महामंत्री), ग्राम प्रधान संजय, ट्रस्ट अध्यक्ष मीरा, विद्या भारती, बाबूलाल यादव तथा समाजसेवी मोनी, महिमा और संजय सहित अन्य उपस्थित लोगों ने मिलकर केक काटा और भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए डॉ. अंबेडकर का संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को अपनाने की अपील की गई।

 

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी— अंकित गौतम (कोषाध्यक्ष), ओमप्रकाश जैसल (लेखाकार) उपस्थित रहे। इसके अलावा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, प्रिंसिपल विवेक त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सोनकर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights