मोहनपुर , वाराणसी:-
ज्योति महिला उत्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाँव मोहनपुर की महिलाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और समर्पण को दर्शाया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे गाँव की महिलाओं ने सामूहिक रूप से संपन्न किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।


इस अवसर पर ज्योति महिला उत्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष मीरा जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धक शब्द कहे। उन्होंने कहा कि “आज की नारी केवल परिवार की रीढ़ ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं का शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर होना ही सशक्त भारत की असली पहचान है।”
उन्होंने महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों व कर्तव्यों को पहचानने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान संजय जी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “जब गाँव की महिलाएँ आगे बढ़ती हैं, तो पूरा गाँव प्रगति करता है। आज महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह साबित करती है कि ग्रामीण भारत की महिलाएँ किसी से कम नहीं हैं।”
समारोह में महिलाओं ने देशभक्ति से जुड़े विचार साझा किए और एक-दूसरे को समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।
जिसमें गांव के विमलेश , इंजीनियर आनंद , सोनी ,महिमा , गीता, प्रभा, आर्यन, निशा ,नीलम, सुनैना, प्रिया आदि लोग उपस्थिति रहे |
- Like Whatapp








