केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 95वीं वाहिनी में कर्मयोगी पीठ ने कराई CPR कार्यशाला

Share this post:

वाराणसी।गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 95वीं वाहिनी में कर्मयोगी पीठ के तत्वावधान में CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर जॉर्जियन हॉस्पिटल के गहन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने जवानों को CPR की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CPR एक आपातकालीन जीवन रक्षक प्रक्रिया है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति का दिल धड़कना बंद कर देता है। यह प्रक्रिया मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त संचार बनाए रखने में मदद करती है और इसमें छाती पर दबाव डालना तथा मुंह से सांस देना शामिल होता है। 95वीं वाहिनी के कमांडेंट आर. एस. बालापुरकर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) की स्थिति में CPR तुरंत जीवन बचाने में मदद कर सकती है और बचने की संभावना को दोगुना या तिगुना कर सकती है।कर्मयोगी पीठ के प्रमुख संयोजक गौरव मिश्र ने CRPF जवानों को राष्ट्रवीरों की संज्ञा दी और कहा कि इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए कर्मयोगी पीठ को CRPF की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री आलोक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), श्री नवनीत कुमार (उप कमांडेंट), शुभम जायसवाल, सौरभ मिश्र, शिवसरन सिंह सहित सैकड़ों जवान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights